विशेष लेख: संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक व्यवस्था में बदलाव, महासभा के 77वें सत्र की शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र की शुरुआत न्यूयॉर्क में हो गई है। मंगलवार को गंभीर बहस और भाषणों के साथ शुरू हुआ यह सत्र लगभग 10 दिन तक चलेगा। यूएनजीए के टाइम फ्रेम में यह समय काफी व्यस्त रहता है और इस बार यह सत्र फिजिकल मोड में आयोजित हो रहा है जो पिछले दो साल से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और इसके चलते लगे प्रतिबंधों की वजह से वर्चुअल माध्यम से हुआ था।

जून 1945 में संयुक्त राष्ट्र का गठन करने के लिए 51 देश साथ आए थे और उसी साल अक्तूबर में यह वैश्विक संगठन अस्तित्व में आया था। Photo by Jonathan Ansel Moy de Vitry / Unsplash

जून 1945 में संयुक्त राष्ट्र का गठन करने के लिए 51 देश साथ आए थे और उसी साल अक्तूबर में यह वैश्विक संगठन अस्तित्व में आया था। आज इस संगठन के 193 सदस्य देश हैं और सभी सदस्य इसके उस चार्टर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसका प्राथमिक उद्देश्य सभी तरह के संघर्षों को खत्म करना और उनसे बचना है। चार्टर की प्रस्तावना के अनुसार यह उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को युद्ध के संकट से बचाना है।