ब्रिटेन के नए राजा ने दक्षिण-एशियाई नेताओं को दी दावत, जताई ये इच्छा

दक्षिण एशियाई डायस्पोरा के लगभग 300 सदस्यों ने ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय की ओर से आयोजित एक मिलन समारोह में शिरकत की। यूनाइटेड किंगडम (UK) के लिए भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी भी इसमें शामिल हुए। चार्ल्स ने पिछले महीने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद महाराज का पद संभाला था।

चार्ल्स के महाराज बनने के बाद स्कॉटलैंड में यह कार्यक्रम दक्षिण एशियाई डायस्पोरा का पहला प्रमुख कार्यक्रम था।

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन एडिनबर्ग में स्थित होलीरूड हाउस पैलेस में हुआ। यह स्कॉटलैंड में महाराज का आवास है। कार्यक्रम में महाराज के साथ क्वीन कैमिला भी शामिल हुईं। चार्ल्स के महाराज बनने के बाद स्कॉटलैंड में हुआ यह कार्यक्रम दक्षिण एशियाई डायस्पोरा का पहला प्रमुख कार्यक्रम था। इसे क्षेत्र के विकास के लिए शुरू की गई चैरिटी की कोशिश के जश्न के रूप में देखा जा रहा है।