मनप्रीत-संदीप समेत कई दक्षिण एशियाई अमेरिकी इतिहास रचने को तैयार

टेक्सास के कई दक्षिण एशियाई अमेरिकी नवंबर में होने वाले चुनाव में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। फिजिशियन सुलेमान ललानी ने रनऑफ प्रतिद्वंद्वी वेनेसिया जॉनसन को 24 मार्च को हुए टेक्सास स्टेट हाउस के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में हराया। इस जीत के साथ ललानी टेक्सास के इतिहास में राज्य के पहले मुसलमान लॉ-मेकर बन सकते हैं।

मनप्रीत सिंह ने हैरिस काउंटी सिविल काउंटी कोर्ट के जज के लिए हुए रनऑफ चुनाव में जीत हासिल की थी।

इसके अलावा मनप्रीत सिंह ने हैरिस काउंटी सिविल काउंटी कोर्ट के जज के लिए हुए रनऑफ चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने ट्रीसिया ट्रेविनो को मात दी। अगर मनप्रीत का चयन होता है तो वह राज्य की किसी अदालत में चयनित होने वाली पहली सिख अमेरिकी महिला बन जाएंगी।

ह्यूस्टन में जन्मी और पली बढ़ी मनप्रीत सिंह भारतीय आप्रवासियों की बेटी हैं। कानूनी पेशे में 20 साल से अधिक समय तक अभ्यास करने वाली सिंह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई नागरिक अधिकार संगठनों से जुड़ी हुई हैं।

वहीं, आम चुनाव के लिए भारतीय अमेरिकी संदीप श्रीवास्तव ने टेक्सास के तीसरे कांग्रेसी जिले में यूएस हाउस के लिए डेमोक्रेटिक नामांकन जीता है। इसके अलावा पाकिस्तानी अमेरिकी सलमान भोजानी के नवंबर में जिला 92 से राज्य सदन की सीट जीतने की उम्मीद है। भोजानी टेक्सास उपनगरीय शहर यूलेस में पूर्व नगर पार्षद रहे हैं।

श्रीवास्तव और भोजानी दोनों ने एक मार्च के प्राइमरी चुनाव में अपना नामांकन जीता था। पहली पीढ़ी के प्रवासी श्रीवास्तव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भारत से अमेरिका आए थे। उन्होंने दूसरों की मदद करने की अहमियत अपनी मां से सीखी थी जो भारत में एक चयनित अधिकारी थीं। दक्षिण एशियाई कारोबारों के लिए उन्होंने एक संगठन भी बनाया था।