दक्षिण अफ्रीका: भारतीय मूल के फिल्म निर्माता अनंत सिंह को राष्ट्रपति ने इसलिए दिया विशेष अवार्ड


भारतीय मूल के प्रख्यात दक्षिण अफ्रीकी फिल्म निर्माता अनंत सिंह को राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने एक विशेष अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान आर्थिक गतिविधियों में 100 अरब से अधिक रैंड (516 अरब आठ करोड़ 77 लाख 65 हजार 900 रुपये) पैदा करने के लिए दिया गया है।

अनंत सिंह और उनकी कंपनी को साउथ अफ्रीका इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस बिजनेस अवार्ड प्रदान किया है।

राष्ट्रपति ने केप टाउन फिल्म स्टूडियोज का निर्माण करने के लिए अनंत सिंह और उनकी कंपनी वीडियोविजन एंटरटेनमेंट को साउथ अफ्रीका इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस बिजनेस अवार्ड प्रदान किया है। इससे फिल्म उद्योग क्षेत्र में अवसर उत्पन्न हुए हैं।