Skip to content

दूसरे साल भी न्यूजीलैंड में 'सिंह' इज किंग, मसला क्या है?

न्यूजीलैंड ने सबसे आम सरनेम की लिस्ट जारी की है जिसमें तीन भारतीय सरनेम शीर्ष 10 में शामिल हैं और सिंह पहले पायदान पर है। चीनी सरनेम वांग और ली ऑकलैंड में शीर्ष 10 में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं लेकिन राष्ट्रव्यापी 10 सबसे आम उपनामों में से यह दोनों सरनेम कहीं भी नहीं दिखाई देते।

Photo by Jonathan Borba / Unsplash

न्यूजीलैंड में लगातार दूसरे साल पैदा होने वाले बच्चों के लिए सबसे आम सरनेम यानी उपनाम 'सिंह' है। सिंह साल 2020 के बाद साल 2021 में भी शीर्ष पर रहा है। न्यूजीलैंड के जन्म, मृत्यु और विवाह के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार ​न्यूजीलैंड में पैदा हुए बच्चों के लिए सिंह के बाद दूसरा सबसे आम सरनेम स्मिथ है।

मजेदार बात यह है कि तीसरे नंबर पर भी सिख सरनेम कौर है। कौर सिख समुदाय में महिलाओं के नाम के साथ लगाया जाता है। इसके अलावा पांचवे नंबर पर पटेल हैं। रजिस्ट्रार जनरल जेफ मोंटगोमरी ने कहा हर साल यह जानकारी बताती है कि ​कौन सा समुदाय ​देश में कैसे बढ़ रहा है। उदाहरण के लिए आम चीनी सरनेम वांग और ली न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शीर्ष 10 में क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं लेकिन राष्ट्रव्यापी 10 सबसे आम उपनामों में से यह दोनों सरनेम कहीं भी नहीं दिखाई देते। इसी तरह एंडरसन और थॉमस न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के शीर्ष 10 में छठे और आठवें स्थान पर हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest