सिंगापुर के सिख समुदाय और एशियन सिविलाइजेशन म्यूजियम (ACM) ने सिख कला की नई प्रदर्शनी का अनावरण किया है। इसमें भारत के विभाजन से पहले के लोगों के प्रतिनिधियों और उनकी आस्था की कहानियों का वर्णन किया गया है। इस प्रदर्शनी में नौवें सिख गुरु तेग बहादुर की पेंटिंग भी शामिल की गई है, जो 19वीं शताब्दी की है।

यहां पर रहने वाले सिखों की संख्या लगभग 13,000 है। यह स्थायी प्रदर्शनी एसीएम के साल 2018 में सिख समुदाय के साथ शुरू किए गए गठबंधन का परिणाम है। गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पिछले साल मनाई गई थी। इस प्रदर्शनी को सिंगापुर के सामाजिक ताने-बाने में सिख समुदाय के महत्व का एक अहम प्रमाण बताया जा रहा है।