बेहद खूबसूरत है कभी पुर्तगाली कॉलोनी रहा सिलवासा, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें

एक समय में पुर्तगाली कॉलोनी रहा सिलवासा अपने खूबसूरत नजारों, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, समुद्र तटों और वाटर स्पोर्ट्स के लिए सुविधाओं के लिए जाना जाता है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा गुजरात और महाराष्ट्र के बीच में पड़ता है। सिलवासा में कुल 72 गांव आते हैं और 1779 तक यहां मराठाओं का शासन हुआ करता था।

इसका नाम भी पुर्तगाली शब्द सिलवा पर पड़ा है जिसका मतलब लकड़ी होता है। Photo by Tushar Bhandari / Unsplash

बाद में एक समझौते के तहत इसे पुर्तगाल को दे दिया गया था। यहां स्थित कई रोमन कैथोलिक चर्च और पत्थर की दीवारें पुर्तगाली शासन की गवाही देता है। इसका नाम भी पुर्तगाली शब्द सिलवा पर पड़ा है जिसका मतलब लकड़ी होता है। सिलवासा को वारली संस्कृति का घर माना जाता है। इसके साथ ही यह कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स की पेशकश भी करता है।