अब भारत की प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी अमेरिका के लिए हथियार? जगी उम्मीद

अगर सबकुछ ठीक रहा तो भारतीय कंपनियां भी रक्षा उपकरणों की अमेरिकी सप्लाई चेन का हिस्सा बन सकेंगी। भारत में रक्षा उपकरण बनाने वाली निजी कंपनियों की संस्था SIDM के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में वॉशिंगटन का दौरा करके इस बारे में बातचीत की।

भारत और अमेरिका इस साल के आखिर तक रक्षा क्षेत्र में एक नए समझौते का ऐलान कर सकते हैं। Photo by Kony / Unsplash

बैठक के दौरान अमेरिकन सप्लाई चेन में भारतीय कंपनियों की भागीदारी को लेकर बाइडेन सरकार के अधिकारियों और अमेरिकी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SIDM का दावा है कि अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को रक्षा निर्यात का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।