यूरोपीय संघ के इस देश में अब भारतीयों को नहीं मिलेगी वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा

यूरोपीय संघ की वीजा नीतियों की आवश्यकताओं को पूरा करने और अवैध प्रवासियों को नियंत्रित करने के मद्देनजर मध्य यूरोपीय देश सर्बिया ने भारत के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा नियमों को समाप्त कर दिया है। हालांकि कुछ वीजाधारकों को अब भी 90 दिनों तक सर्बिया में वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा जारी रहेगी।

Photo by Ljubomir Žarković / Unsplash

सर्बिया के बेलग्रेड में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस संबंध में एक यात्रा परामर्श भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 1 जनवरी 2023 से सर्बिया जाने वाले सभी भारतीय यात्रियों को देश में प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता होगी।