भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग ने एनआरआई शाादियों में होती समस्याओं और जोखिमों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग भारतीय युवा महिलाओं को एनआरआई शादियों से जुड़ी सभी जानकारियां देगा।

इसमें 'क्या करें और क्या न करें' के अलावा शादी के बाद आगे क्या करना चाहिए, जैसी सभी जानकारियां महिलाओं को दी जाएंगी। इस मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीते दिन चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज में पंजाबी विश्वविद्यालय और पटियाला-पंजाब विश्वविद्यालय के सहयोग से 'एनआरआई विवाह- क्या करें और क्या न करें' नाम से एक जागरूकता से जुड़ा सेमिनार का आयोजन भी किया।