INS विशाखापत्तनम पर सवार हुए सलमान खान, नाविकों के साथ गुजारा दिन

हिंदी सिनेमा के बेहद लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से एक दिन निकालते हुए इसे विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के सैनिकों के साथ गुजारा। बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस दौरान नाविकों से बातचीत की और आईएनएस विशाखापत्तनम पर विभिन्न सामूहिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

भारतीय नौसेना के अधिकारी भी सलमान से मिलने को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

जहाज पर खाना बनाते हुए, एक हाथ से पुशअप करते हुए, ऑटोग्राफ देते हुए और भारतीय ध्वज फहराते हुए सलमान खान की नाविकों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान ने नौसेना के नाविकों के साथ अच्छा समय बिताया।