ऑस्ट्रेलिया की भारतीयों पर चल रही मेहरबानी, खूब मिल रहा है परमानेंट वीज़ा

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 2020-21 माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत 1.60 लाख लोगों को परमानेंट रेजिडेंसी वीज़ा देने का फैसला किया है। इनमें से करीब 20,000 से ज्यादा भारतीय प्रवासी हैं। इस साल पिछली बार की तुलना में ज्यादा लोगों को यह वीज़ा दिया गया है। सरकार ने साल 2019-20 में 140,336 लोगों को परमानेंट वीजा दिया था। विशेष बात यह है कि हर साल इस लिस्ट में हजारों भारतीय जगह बनाने में कामयाब रहते हैं।

इस बार सबसे ज्यादा परमानेंट वीजा चीन के लोगों को मिले हैं, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। Photo by Srikant Sahoo / Unsplash

इमिग्रेशन, सिटीजनशिप, माइग्रेंट सर्विसिस और मल्टीकल्चरल अफेयर मिनिस्टर एलेक्स हॉक ने कहा, “1,60,052 लोगों को इस बार माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत परमानेंट वीजा दिया गया है। कोविड-19 के कारण इस वर्ष कठिन परिस्थितियां रहीं, लेकिन इसके बावजूद यह माइग्रेशन प्रोग्राम बहुत सफल रहा है।”