नई पहल: भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए ई-वीजा जारी करेगा दक्षिण अफ्रीका

महामारी से पहले की स्थिति में देश को लाने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने पर्यटकों, व्यापार यात्रियों और फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए खास भारतीयों के लिए ई-वीजा पेश करने की बात कही है। दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के MEISEA के हब प्रमुख नेलिस्वा नकानी ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले महीनों में भारत में ई-वीजा शुरू करने की राह पर है। नकानी ने कहा कि वर्तमान में वीजा प्राप्त करने में पांच दिनों से अधिक समय नहीं लगता है। हालांकि आने वाले वक्त में ई-वीजा की शुरुआत के बाद इस वक्त को भी कम करने में मदद मिलेगी।

वर्तमान में बेंगलुरु को जोहान्सबर्ग, केप टाउन या डरबन जैसे दक्षिण अफ्रीकी शहरों से जोड़ने वाली कोई सीधी उड़ान नहीं है। Photo by Seth Doyle / Unsplash

नकानी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार व्यापार यात्रियों के अलावा भारतीय परिवारों को देश में पर्यटन के लिए आकर्षित करना चाहती है। कोरोना से पहले हर साल भारत से अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले लोगों की संख्या लगभग एक लाख होती थी, जिनमें मात्र 9 फीसदी बेंगलुरु से होते थे। भारत के इस सिलिकॉन वैली से अधिकांश लोग छुट्टियां बिताने जाते थे जबकि बाकी व्यापार के लिए जाते थे। अब महामारी के बाद के समय में हम उम्मीद करते हैं कि बेंगलुरु के यात्री मुंबई और दिल्ली से दक्षिण अफ्रीका जाने वालों से आगे निकल जाएंगे।