रूसी मूल के एक जोड़े को भारत में निर्धारित से अधिक समय तक रहने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक होटल से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार दोनों का वीजा दो साल पहले एक्सपायर हो चुका था।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी, उसकी वर्दी फाड़ दी थी और एक महिला कॉन्स्टेबल के हाथ पर काट लिया था। स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हमें सूचना मिली थी कि एक रूसी जोड़ा दिल्ली से वृंदावन के होटल कृष्णा वैली पहुंचा था और दोनों वैध दस्तावेज नहीं दिखा रहे थे।