Skip to content

रूस की बड़ी पहल: भारतीयों को जल्द वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति देगा

मुंबई में मौजूद मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी की डिप्टी चेयरमैन अलीना अरुतुनोवा ने बताया कि इस तरह की योजना पर काम चल रहा है। अरुतुनोवा के अनुसार तुर्की, जर्मनी और भारत शीर्ष तीन गैर-सीआईएस देश हैं जहां से पर्यटकों की सबसे बड़ी संख्या मास्को आती है।

Photo by Vitali Adutskevich / Unsplash

भारतीयों के लिए एक शुभ सूचना। अब वे जल्द ही बिना वीजा के रूस की यात्रा कर पाएंगे। ​खबर है कि रूस भारतीयों को वीजा मुक्त यात्रा करने की अनुमति देने की योजना पर काम कर रहा है। शुरुआत में बिना वीजा के यात्रा करने की अनुमति भारतीय पर्यटकों को दी जाएगी। यह शुरुआत ई-वीजा के जरिए होगी।

मुंबई में मौजूद मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी की डिप्टी चेयरमैन अलीना अरुतुनोवा ने भारतीय समाचारपत्र टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस तरह की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति ने समूह पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा शुरू करने की पहल का समर्थन किया है। ऐसा ही आदेश मंगलवार को ईरान के लिए पहले ही दिया जा चुका है। यह संभव है कि रूस जल्द ही भारतीयों के लिए भी यह शुरुआत करेगा।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest