कोरोना महामारी का कहर कम होने के साथ ही दुनियाभर से प्रतिबंधों की चादर सिमट रही है। जिंदगी पटरी पर लौट रही है। कारोबार न केवल गति पकड़ रहा है बल्कि नई ऊंचाइयां छू रहा है। रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं।
इस मामले में पर्यटन उद्योग सबसे ऊपर है। बंदिशों की मजबूरी और घर में कैद रहने की छटपटाहट खत्म होते ही सैर-सपाटा उद्योग पहले से तेज गति से दौड़ पड़ा है। इसी क्रम में भूमध्यसागरीय देश तुर्की ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में भारतीय सैलानियों का स्वागत किया है। आंकड़ों ने पर्यटन विभाग की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं।