Hurun Global की यूनिकॉर्न लिस्ट में टॉप 100 में छह भारतीय कंपनियां

हुरुन द्वारा हाल ही में जारी की गई विश्व की शीर्ष 100 यूनिकॉर्न सूची में छह भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया था। भारत ने इस वर्ष 68 यूनिकॉर्न्स के साथ सूचकांक में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। इनमें पेमेंट और बैंकिंग प्लेटफॉर्म रेजरपे, एडटेक स्टार्टअप बायजू, फूडटेक प्लेटफॉर्म स्विगी और फैंटेसी गेमिंग कंपनी ड्रीम11 शामिल हैं।

हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न हैं। उसके बाद चीन का नंबर है। सोशल मीडिया फर्म बाइटडांस 200 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ यूनिकॉर्न सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद एलन मस्क का स्पेसएक्स और एंट ग्रुप है।

भारत का सर्वोच्च रैंक वाला यूनिकॉर्न बायजू 14वें स्थान पर है। इसके बाद गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 और लोकप्रिय ऑन-डिमांड डिलीवरी साइट स्विगी 84वें स्थान पर है। दोनों का मूल्यांकन 8 बिलियन डॉलर है। एसएएएस कंपनी नेटस्कोप, राइडशेयर ऐप ओला और फिनटेक फर्म रेजरपे संयुक्त रूप से 94वें स्थान पर हैं। देश के बाहर भारतीयों द्वारा स्थापित कई यूनिकॉर्न भी हैं। इस लिहाज से इंस्टाकार्ट रैंकिंग और मूल्यांकन के मामले में सूची में अग्रणी है।

टॉप 100 लिस्ट में पहुंचने पर रेजरपे के सीईओ हर्षिल माथुर कहते हैं कि हम दुनिया के शीर्ष 100 यूनिकॉर्न्स में सूचीबद्ध छह भारतीय स्टार्टअप्स में से एक के रूप में पहचाने जाने पर रोमांचित हैं। यह न केवल रेजर बल्कि हमारे ग्राहकों और उद्योग भागीदारों के लिए भी एक खुशी का क्षण है। इसी के साथ यह भारत के वित्तीय क्षेत्र की अपार क्षमता के प्रमाण के रूप में भी देखा जा सकता है जो हमारे देश की क्षमताओं का प्रदर्शन करता है।

रेज़रपे एक फुल-स्टैक वित्तीय सेवा कंपनी है जो किसी भी व्यवसाय के लिए भुगतान और बैंकिंग के लिए मजबूत तकनीक पर निर्मित व्यापक और नवीन समाधानों के साथ भारतीय व्यवसायों की मदद करती है।

भारत के शीर्ष-5 यूनिकॉर्न...

बायजू सबसे बड़ा और दुनिया का 14वां बड़ा यूनिकॉर्न है। इसका मूल्यांकन 22 अरब डॉलर है।

ड्रीम11 और स्विगी 8-8 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ भारत के दूसरे बड़े यूनिकॉर्न हैं।

भारत में ओला और रेजरपे तीसरे स्थान पर हैं, मूल्यांकन 7.5-7.5 अरब डॉलर है।

ओयो 6.5 अरब डॉलर के साथ भारत के चौथे और क्रेड 6.4 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है।

बायजू दुनियाभर के उन शीर्ष-10 यूनिकॉर्न में भी शामिल है, जिसके मूल्यांकन में कोविड-19 महामारी से पहले के समय से ही भारी उछाल देखने को मिला।

Hurun Global: हुरुन वर्ष 1998 में लंदन में स्थापित एक प्रमुख शोध, लक्जरी प्रकाशन और इवेंट ग्रुप है। इसके  भारत, चीन, फ्रांस, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्ज़मबर्ग में कार्यालय हैं। इसे दुनिया भर के सबसे धनी व्यक्तियों के व्यापक मूल्यांकन के लिए दुनिया भर में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।