Skip to content

भारतवंशी सांसदों के निशाने पर रूस, वैश्विक शांति व सुरक्षा पर किया गया है हमला

रो खन्ना ने एक ट्वीट में कहा, 'यह इतिहास का एक काला क्षण है, लेकिन यूक्रेन के लोग अकेले नहीं हैं। हम पुतिन को यूक्रेन के निर्दोष लोगों पर उनके अनुचित और अवैध हमले के लिए जवाबदेह ठहराएंगे। वह मानवता के खिलाफ अपराध कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुले तौर पर उल्लंघन कर रहे हैं।'

अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले को अनावश्यक करार देते हुए कहा कि इससे रूस को कोई सुरक्षा हासिल नहीं होगी। इसके अलावा भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने भी कहा है कि यह इतिहास का अंधकारमय समय है लेकिन यूक्रेन के लोग अकेले नहीं हैं।

एक बयान में कृष्णमूर्ति ने कहा कि दुनियाभर के लोकतांत्रिक देश ऐसी निरंकुश सैन्य कार्रवाई का सामना करने के लिए साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अनुचित, बिना उकसावे वाला और पूर्व नियोजित आक्रमण शुरू करने का रास्ता चुना है। कृष्णमूर्ति ने आगे कहा कि अमेरिका को रूस के इस मूर्खतापूर्ण युद्ध के दौरान यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest