लगभग 3.12 करोड़ प्रवासियों से जुड़ने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावासों ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपील की है। इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।
पोर्टल को पिछले दिसंबर में विदेश मंत्रालय द्वारा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हाई कमीशन, एंबेसीस, कॉन्सुलेट्स और इंडियन डायस्पोरा के सदस्यों को जोड़ने के लिए लॉन्च किया गया था। इससे उनके बीच कुशल संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
पर्थ में कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया (CGI) ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया।