US राजदूत ने इसलिए कहा, अब तक 'हॉर्नबिल' से अच्छा महोत्सव नहीं देखा
भारत के नगालैंड में मनाए जाने वाले हॉर्नबिल महोत्सव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। हॉर्नबिल नगालैंड का सालाना महोत्सव है जो एक से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है। अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया इस साल महोत्सव में शामिल होने वाले तीन विदेशी भागीदार हैं। इस महोत्सव में भारत में मौजूद अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी भी शामिल हुए।
Hornbill Festival 2023 के दूसरे दिन की कुछ रंगीन तस्वीरें! pic.twitter.com/iOMeytAlQV
— Temjen Imna Along (@AlongImna) December 2, 2023
इस मौके पर गार्सेटी ने कहा कि वह नगालैंड के लोगों की संस्कृति और जीवंतता से प्रभावित हैं। नगालैंड की परंपरा और संस्कृति को देखने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में अब तक 'हॉर्नबिल' से अच्छा महोत्सव नहीं देखा है। उन्होंने कैलिफोर्निया में रह रहे और काम करने वाले नगालैंड के लोगों की भी सराहना की।
Department of Agriculture collaborated with Nagaland’s Institute of Fine Arts students to craft a stunning millet masterpiece using 6 different millets, for Nagaland’s popular, Hornbill Festival at Department’s pavilion.#IYM2023 #Hornbill #festival pic.twitter.com/NXJyr1HqYX
— International Year Of Millets 2023 (@IYM2023) December 1, 2023
गार्सेटी ने कहा कि वह अगली बार सिर्फ संस्कृति और परंपरा को देखने के लिए नगालैंड दोबारा नहीं आएंगे। शिक्षा, आर्थिक अवसरों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, खेल और स्वास्थ्य के माध्यम से यहां के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करने के लिए यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि उनका देश नगालैंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र में नौकरी कौशल व प्रशिक्षण, पर्यटन, बिजली क्षेत्र, तकनीक, कपड़ा और कृषि व्यवसाय के विकास में भागीदार बनना चाहता है।
The inclusivity of Nagaland Govt. can be seen here.
— Sumkawn (@Sumkawn) November 28, 2023
The traditional dress of Kuki is spotlighted in the most prominent state level Hornbill Festival's poster#HornbillFestival2023#NagalandGovernment@Neiphiu_Rio @tourismdeptgon @HornbillFest pic.twitter.com/XCw62qmPdG
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गार्सेटी ने बताया कि उन्हें इस महोत्सव के दौरान इतने सारे लोगों से मिलना और उनके बारे में जानने में बहुत अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने नागालैंड राज्य संग्रालय भी गए।
The Hornbill Festival is mesmerizing. I’ve loved meeting so many people and learning about the different Naga communities they represent. I’m proud and honored that the United States is joining Germany as the partner nations for this year’s festival. Nagaland’s extraordinary… pic.twitter.com/6Re4oWW8kn
— U.S. Ambassador Eric Garcetti (@USAmbIndia) December 2, 2023
गौरतलब है कि हॉर्नबिल महोत्सव 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक हर दिन मनाया जाता है। इस त्योहार के रीति-रिवाज़ बहुत अलग और दिलचस्प हैं। पर्यटक खास तौर पर इस त्योहार के दौरान नागालैंड आना पसंद करते हैं। इन दस दिनों में नागालैंड में पर्यटकों का काफी रुझान देखने को मिलता है।
Nagaland: Task Force for Music and Arts (TAFMA) presents "Call of the #HornbillFestival". pic.twitter.com/BvHuZQ9baS
— All India Radio News (@airnewsalerts) December 1, 2023
इस त्योहार का मकसद स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करना है। यहां के लोगों का मानना है कि हॉर्नबिल महोत्सव नगालैंड में विभिन्न जनजातियों के बीच एकता और बेहतर संबंध बनाता है। इस समारोह में अलग-अलग अनुष्ठान, नृत्य, खाने-पीने के मेले, परेड और शिल्प कलाओं की प्रदर्शनी होती हैं।
Good Morning Kohima😎.
— German Consulate 🇪🇺🇩🇪🇺🇦 (@Germany_Kolkata) December 1, 2023
See you all at #kisama today at the #HornbillFestival inauguration.@tourismdeptgon pic.twitter.com/O4Ij9Rzcxa
इस महोत्सव के दौरान पर्यटक मेलों में से नगा जीवन से संबंधित हस्तकलाएं, पारंपरिक चित्र, शॉल, लकड़ी की नक्काशी वाली वस्तुएं और मूर्तियां खरीदते हैं। ग्रामीण खेल, स्वादिष्ट भोजन और अतरंगी समारोह इस त्योहार की शान हैं। पेंटिंग्स, लकड़ी की नक्काशी और मूर्तिकला का प्रदर्शन समारोह में उपस्थित लोगों को पूरे गर्व से दिखाए जाते हैं।