प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एशियाई अभिनेत्री बनीं

ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं एक्ट्रेस, सिंगर, फिल्म प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनस नई ऊंचाईयां छू रही हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड हाल ही में इंस्टाग्राम पर लगभग 65.3 मिलियन (6 करोड़ से अधिक) लोगों द्वारा फॉलो की जाने वाली पहली एशियाई अभिनेत्री बन गई हैं।

उन्होंने न केवल इस मुकाम को हासिल किया है, बल्कि हॉपर एचक्यू (Hopper HQ's) की इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में 27वां स्थान भी हासिल किया है।

साभारः Instagram/@priyankachopra

प्रियंका के इंस्टाग्राम वॉल पर करीब 3,376 फीड हैं। एक्ट्रेस समय-समय पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की झलकियां शेयर करती रहती हैं।