प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, बताया बॉलीवुड छोड़ क्यों चली आईं हॉलीवुड
भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट शो में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इस दौरान उनके दिल का दर्द बरसों बाद छलक उठा। उन्होंने खुलासा किया है कि वे बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड क्यों आईं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि लोग उनसे खुन्नस खाते थे और इसी वजह से उन्हें किनारे कर दिया गया था। अभिनेत्री ने कहा कि हिंदी फिल्म जगत में उन्हें जो काम मिल रहा था, उससे वह उससे खुश नहीं थीं।
Listen to Priyanka Chopra exposing Bollywood Mafia- the reason why she moved from Bollywood to Hollywood : I was being pushed into a corner in the industry, people were not casting me #PriyankaChopra pic.twitter.com/h7jnTs3Pe2
— Rosy (@rose_k01) March 28, 2023
प्रियंका ने अपने पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर डैक्स शेफर्ड से बात करते हुए ये खुलासा किया। अपने संगीत करियर के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में देखा और जब वह 'सात खून माफ' की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने उन्हें फोन किया। तब आचार्य ने पूछा था कि क्या वह अमेरिका में संगीत की दुनिया में कुछ करना चाहेंगी?
प्रियंका ने कहा कि मुझे बॉलीवुड में हाशिये पर धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। लोग मुझसे खुन्नस रखते थे, लेकिन मैं उस खेल को खेलने में माहिर नहीं हूं। मैं उस राजनीति से थक गई थी। तब मुझे लगा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। संगीत ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्सों में जाने का मौका दिया। तब मैं उन फिल्मों के लिए नहीं तरसती थी, जिन्हें मैं करना भी नहीं चाहती थी।
अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि निक जोनस से पहले वह 6 साल तक एक रिलेशनशिप में थीं और उसके लिए वह सीरियस भी थीं। लेकिन निक जोनास ट्विटर पर मेरे डीएम में घुस गए। वह लगातार मेरा नंबर मांग रहे थे। उसके बाद 2017 में हम पहली बार मिट गाला में मिले थे। दो महीने की बातचीत में ही मैं उनके साथ रिश्ते में आ गई थीं।
पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने ख़ुलासा किया कि उन्होंने अपनी मां की राय पर अमल करते हुए अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि 35 साल की उम्र के बाद उन महिलाओं के प्रेग्नेंट होना आसान नहीं होता जो ज़िंदगी भर काम करती रही हैं इसलिए मैंने मां के कहने पर एग्ज फ्रेज कराए। प्रियंका की मां एक प्रोफेशनल गायनोलॉजिस्ट हैं।
प्रियंका ने उन सितारों के बारे में बताया जिनके साथ उन्होंने काम किया। पिटबुल, विल आई एम से लेकर फैरेल विलियम्स तक के बारे में। जेजेड से मुलाकात का भी उन्होंने जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद किसी ने सलाह दी कि मुझे अमेरिकी में अभिनय में किस्मत आजमानी चाहिए। इसके बाद 2015 में मुझे 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका मिल गई। इसके बाद प्रियंका ने बड़े बजट की हॉलीवुड रिलीज जैसे 'बेवॉच', 'मैट्रिक्स: रिवोल्यूशन', 'द व्हाइट टाइगर' में काम किया। हाल ही में उनकी 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' आ रही है।