न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने पिछले साल ग्रैनविल में गलत इरादे से छूने की घटना में जानकारी जुटाने के लिए एक व्यक्ति की तस्वीर जारी की है। इस व्यक्ति के बारे में बताया गया है कि यह भारतीय उपमहाद्वीप का है। उसकी उम्र लगभग 30 साल है। जानकारी के अनुसार पिछले साल 12 दिसंबर की रात लगभग 11.45 बजे ग्रैनविल में गुड स्ट्रीट के पास एक अज्ञात शख्स एक 24 वर्षीय महिला के पास पहुंचा था।

महिला ने पुलिस को बताया कि शख्स ने मुझे पास की एक झाड़ी में धकेला और फिर गलत तरीके से छुआ इसके बाद वह वहां से चला गया। कंबरलैंड पुलिस एरिया कमांड के अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू की थी और एक व्यक्ति की तस्वीर जारी की थी। अधिकारियों ने कहा कि यह व्यक्ति हमें जांच में मदद कर सकता है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के भी पास इस व्यक्ति या इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह हमसे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।