पुतिन ने पीएम मोदी को बताया महान देशभक्त, इस तरह दिल खोलकर की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने मोदी को महान देशभक्त बताया और कहा कि भारत और रूस के बीच एक खास रिश्ता है। उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की भी सराहना करते हुए कहा कि दोनों के बीच कोई लंबित मुद्दा नहीं है।

पुतिन ने कहा कि दुनिया पर वर्चस्व की खातिर अमेरिका और उसके समर्थक देश गंदा, खतरनाक और खूनी खेल खेल रहे हैं। 

मॉस्को में वल्दाई क्लब सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी एक महान देशभक्त हैं जो कुछ अलग करना चाहते हैं और एक स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। मुझे विश्वास है कि भारत का भविष्य शानदार है और वैश्विक मामलों में इसकी भूमिका बढ़ती जा रही है।