भारत में कोविड-19 की बेहतर स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने टूरिस्ट वीज़ा जारी करने की प्रकिया शुरू करने का फैसला किया है। भारत में पर्यटक समूहों के लिए वीजा 15 अक्टूबर से और व्यक्तिगत पर्यटकों के लिए 15 नवंबर 2021 से वीजा जारी किए जाएंगे।

गृह मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अधिसूचित सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल और मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत में लाने वाले वाहक और लैंडिंग स्टेशनों पर अन्य हितधारकों द्वारा किया जाना है। भारत सरकार ने यह भी घोषणा की है कि पहले 5पांच लाख वीजा मुफ्त जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा 15 नवंबर से पर्यटक गैर-चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं। विशेष रूप से वे जो वंदे भारत मिशन के हिस्से के रूप में या विभिन्न देशों के साथ 'एयर बबल' व्यवस्था के तहत चलते हैं।