गुरुद्वारा युबा सिटी कैलिफोर्निया के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति के उदार किसान नेता दीदार सिंह बैंस का अमेरिका में निधन हो गया है। बैंस लंबे समय से बीमार थे। बैंस पीच किंग (आड़ू का राजा) के रूप में मशहूर थे और उत्तरी अमेरिका में सबसे अमीर किसान भी थे।

उनका जन्म भारत के होशियारपुर जिले के नांगल खुर्द गांव में 1939 में हुआ था। उन्होंने कई गुरुद्वारों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बैंस के दादा 1928 में अमेरिका चले गए थे और दीदार सिंह के जन्म के बाद उनके पिता भी अमेरिका में आ बसे।