आज आपको भारतीय राज्य केरल के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जो दुनिया के सबसे अद्भुत मंदिरों में शुमार है। यह भक्ति और भव्यता का अनोखा संगम है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर हिंदू धर्म में विशेष मान्यता रखता है। वेद और पुराणों में भी इस मंदिर का वर्णन किया गया है। विशेष बात यह है कि यह दुनिया के सबसे धनी धार्मिक स्थलों में शुमार है। इस मंदिर के एक तरफ समुद्र, तो दूसरी तरफ पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आकर पुण्य लाभ की प्राप्ति करते हैं।
