भारतीय मूल के इस अमेरिकी को भारत सरकार देगी सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें इन्हें

भारत सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल 106 लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया गया है जिसमें छह को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री प्रदान किया जाएगा। अमेरिका और कनाडा में रहने वाले और भारत में जन्मे दो गणितज्ञों को भी इस बार पद्म सम्मान देने का ऐलान किया गया है।

पद्म पुरस्कार हर साल मार्च-अप्रैल में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। भारतीय-अमेरिकी एसआर श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण और इंडो-कैनेडियन सुजाता रामदोराई को विज्ञान व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। श्रीनिवास वर्धन को भारत सरकार 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है।