भारत में पारसी विरासत को करीब से जानना है तो इन जगहों पर जाना जरूरी है

भारत को सिर्फ हिन्दू देवी-देवताओं और उनसे जगहों के लिए ही नहीं जाना जाता, यहां अन्य धर्मों और उनसे जुड़ी विरासतों का भी लंबा इतिहास है। दिलचस्प यह है कि इनमें से कई विरासतें आज भी सुरक्षित हैं। इन्हीं में से एक है पारसी धर्म और उनकी विरासतों से जुड़ी जगहें। इन जगहों पर जाकर उनके गौरवशाली इतिहास को अच्छे से जाना और समझा जा सकता है।

ऐतिहासिक प्रमाण के मुताबिक भारत में पारसी सबसे पहले 8वीं से 10वीं शताब्दी के बीच गुजरात राज्य के संजन में आए थे।

ऐतिहासिक प्रमाण के मुताबिक भारत में पारसी सबसे पहले 8वीं से 10वीं शताब्दी के बीच गुजरात राज्य के संजन में आए थे। यह जगह वलसाड जिले के उमरगाम में स्थित है। हालांकि बाद में पारसियों ने महाराष्ट्र के मुंबई को अपना प्रमुख ठिकाना बनाया। भले ही मुंबई में सबसे ज्यादा संख्या में पारसी रहते हैं लेकिन गुजरात में इनकी विरासत आज भी मौजूद है।

आइए बताते हैं, भारत में पारसियों से जुड़ी कुछ प्रसिद्ध जगहों और उनकी विरासतों के बारे-