साल 1913 से 1969 तक क्लासिक सिनेमा का दौर और उसके बाद लगातार बदलाव के चलते दुनिया में हॉलीवुड का स्तर काफी बढ़ा है। हॉलीवुड फिल्में देखने के प्रति आम लोगों की दिलचस्पी के अलावा आज कई भारतीय मूल के कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री बॉलीवुड की बजाय हॉलीवुड से ही शुरू करना बेहतर समझा। आज हम आपको पांच ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया उनका नाम जानती है, उन्हें पहचानती है। हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में इन्होंने काम किया है।
