पांच साल में ऊंची पढ़ाई के लिए 30 लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र गए विदेश

भारत के केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि वर्ष 2017-2022 के दौरान 30 लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए। उन्होंने जद (यू) सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और अन्य का लिखित जवाब दिया।

(ट्वीट साभार : डॉ. दिव्येश बी. मुंद्रा)

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय का आप्रवासन ब्यूरो, भारतीयों के प्रस्थान-आगमन डेटा को बनाए रखता है। लेकिन उच्च शिक्षा के उद्देश्य से विदेश जाने वाले भारतीयों की कैटिगरी को दर्ज करने का कोई सूचकांक नहीं है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों का पता या तो मौखिक जानकारी से चलता है या इमिग्रेशन क्लियरेंस के समय जब गंतव्य देश वीजा से संबंधित जानकारी देता है।