ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स (NSW) की पूर्व विपक्षी नेता और स्ट्रैथफील्ड से सदस्य जोडी मैकॉय (Jodi McKay) को भारत में एनएसडब्ल्यू का व्यापार दूत (Trade Envoy) नियुक्त किया जा सकता है। अपने राज्य में मैकॉय भारतीय समुदाय के बीच सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। मैकॉय भारतीय समुदाय के समारोहों को पसंद करती हैं और भारतीय संस्कृति व परंपरा के बारे में गहरी समझ रखती हैं।
चर्चा चल रही हैं कि जोडी मैकॉय को एनएसडब्ल्यू सरकार ने भारत में राज्य के व्यापार दूत का पद संभालने के लिए आमंत्रित किया है। 'स्काई न्यूज' के पॉलिटिकल एडिटर एंड्रयू क्लेनेल ने कहा "मैंने खुलासा किया था कि एनएसडब्ल्यू सरकार पूर्व विपक्षी नेता जोडी मैकॉय के साथ भारत में व्यापार दूत बनने के बारे में बातचीत कर रही है।"