आगामी 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाएगा। देश और दुनिया में लोगों ने इस जश्न की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। भारत के लाखों प्रवासी दुनिया के विभिन्न देशों में रहते हैं, लेकिन देशभक्ति उनके दिलों में हमेशा भरी हुई रहती है। यही कारण है कि हर साल भारत का स्वतंत्रता दिवस दुनिया के हर कोने में भारतीय नागरिकों या प्रवासियों द्वारा धूमधाम और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में भारत के करीब 5 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से 2.50 लाख प्रवासी भारतीय हैं। कई शहरों में इनकी आबादी काफी है और कई स्थलोंं को लिटिल इंडिया तक कहा जाता है। यहां रहने वाले प्रवासी भारत की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोरोना की वजह से इस बार अधिकतर लोग अपने घर पर या वर्चुअल तरीके से भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाने का प्लान बना रहे हैं।