ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र को 1 वर्ष की जेल, विवाद भारत के किसानों से जुड़ा था

सिडनी में रहकर पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र विशाल जूड को अदालत ने मार-पीट करने जान-बूझकर वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक साल की जेल की सजा सुनाई है। हरियाणा के रहने वाले 24 वर्षीय इस युवक ने तीन आरोपों में अपना अपराध कबूल किया था, जिसके बाद उसे यह सजा मिल। 12 महीने की सजा में छह महीने बाद वह परोल का हकदार होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक ने उसकी मदद करने के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी।

विशाल जूड की रिहाई के लिए भारत में बड़ा अभियान चलाया गया था। उसके पक्ष में कई जाने-माने लोगों ने आवाज उठाई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक ने उसकी मदद करने के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी।