अमेरिका के लैम्बर्ट हाई स्कूल में 10वीं कक्षा के भारतीय अमेरिकी ओमकार तम्हाने ने अमेरिका के सारे मेरिट बैज स्काउट्स हासिल कर लिए हैं। जॉर्जिया के फोसिथ काउंटी में रहने वाले तम्हाने अमेरिका के अटलांटा एरिया काउंसिल नॉर्दर्न रिज डिस्ट्रिक्ट की 'ट्रूप 27' के सदस्य है। लैम्बर्ट हाई स्कूल जॉर्जिया के फोर्सिथ काउंटी में सुवेनी में एक पब्लिक हाई स्कूल है।
15 वर्षीय तम्हाने 2019 में ईगल स्काउट बन गए थे। तम्हाने ने एक आउटडोर आर्बर की डिजाइनिंग और साथ ही स्कूल में पौधों के लिए लैंडस्केपिंग को अपने प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया था।