Skip to content

पुराने दोस्त रूस ने कहा, भारत के साथ स्पेस और न्यूक्लियर क्षेत्रों में सहयोग जारी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले दोस्त के रूप में देखता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भी मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कोविड महामारी के बाद पैदा चुनौतियों के बावजूद भारत-रूस संबंधों के विकास की गति में कोई बदलाव नहीं आया है। हमारी विशेष और विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। रक्षा सहयोग और मजबूत हो रहा है, स्पेस और सिविल न्यूक्लियर क्षेत्रों में भी हमारा सहयोग आगे बढ़ रहा है। पुतिन ने यह विचार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में व्यक्त किए। राजधानी नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच यह 21वीं सालाना शिखर बैठक है।

दिल्ली पहुंचने पर मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों देशों में पुरानी दोस्ती है। रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ बैठक में कहा कि हम भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले मित्र के रूप में देखते हैं। विचार-विमर्श में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दुनिया ने कई मूलभूत परिवर्तन देखे और विभिन्न प्रकार के भू-राजनीतिक समीकरण उभरे लेकिन भारत और रूस की दोस्ती कायम रही।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। सभी फोटोः राजीव भट्ट

बैठक के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले दोस्त के रूप में देखता है। दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ रहे हैं और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं। पुतिन ने कहा कि पिछले 9 महीनों में दोनों देशों के बीच 38 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest