भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में न्यूयॉर्क के हिक्सविले में एक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज को परेड और ध्वजारोहण की ग्रैंड मार्शल बनने का सम्मान मिला। यह 10वीं भारत दिवस परेड है, जो लगातार न्यूयॉर्क में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की जाती है।

समारोह में इलियाना और भारत के कांउसिल जनरल ऑफ इंडिया रणधीर जायसवाल के अलावा अमेरिकी राज्यों के कई प्रमुख अधिकारी और हजारों भारतीयों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न में कई प्रदर्शन और बच्चों के कार्यक्रम भी हुए। अमेरिका में 15 अगस्त तक कई ऐसे ही कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें इलियाना शामिल होंगी। दरअसल, इलियाना एक इवेंट मैनेजमेंटी फर्म द्वारा तैयार किए गए प्लान के मुताबिक अमेरिका के अन्य शहरों में भारत के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।