पंजाब के रहने वाले एनआरआई रोहन कपूर ने बैडमिंटन रैकेट से एक बार फिर कमाल किया है। फ्रांस के शिल्टिघेम (स्ट्रासबर्ग) में आयोजित परफ्लाई नेशंस कप 2022 में में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ये टूर्नामेंट यूरोपीय देशों के बीच खेला गया था। रोहन इसमें इंग्लैंड की तरफ से खेले थे। जालंधर के मूल निवासी रोहन करीब तीन दशक से ब्रिटेन में रह रहे हैं।
रोहन कपूर के परिवार का बैडमिंटन कोर्ट से पुराना लगाव रहा है। उनके भाई रोहित कपूर भारत में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा धनबाद में आयोजित टूर्नामेंट में उन्होंने रजत पदक भी जीता था। रोहन के पिता राजपाल कपूर और बहन हीना कपूर भी बैडमिंटन खेलती थीं। दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की कई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
पंजाबी पुत्तर रोहन कपूर ने बैडमिंटन से किया कमाल, फ्रांस में लगाया गोल्डन शॉट
रोहन कपूर के परिवार का बैडमिंटन कोर्ट से पुराना लगाव रहा है। उनके भाई रोहित कपूर भारत में राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
