Skip to content

इन्होंने खूबसूरत 'शिमला' की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'यह यूरोप नहीं है'

भारत में नार्वे के राजनयिक एरिक सोलहेम सही मायनों में भारत के दीवाने हैं। उनके कई ट्वीट ट्विटर पर वायरल होते हैं जिनमें वह भारत की खूबसूरती की चर्चा करते हैं। उन्होंने पिछले साल लद्दाख की एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए उसे 'लद्दाख की जादुई रात' के रूप में वर्णित किया था।

भारत में नार्वे के राजनयिक एरिक सोलहेम सही मायनों में भारत के दीवाने हैं। उनके कई ट्वीट लगातार ट्विटर पर वायरल होते रहते हैं, जिनमें वह भारत की खूबसूरती की चर्चा करते हैं और उसके साथ किसी न किसी जगह की विशेषता से जुड़ी तस्वीर भी शेयर करते हैं। इस बार एरिक सोलहेम ने भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटक स्थल शिमला की एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की।

एरिक ने फोटे के साथ लिखा कि "अतुल्य भारत। यह यूरोप नहीं बल्कि स्वच्छ और हरा भरा शिमला है।" एरिक ने कमेंट के साथ दिल वाली इमोजी को भी डाला। एरिक के इस ट्वीट को लेकर भारतीय यूजर भी रुक नहीं सके। एक यूजर ने लिखा कि धन्यवाद.... दुनिया को लगातार भारत का खूबसूरत पक्ष​ दिखाने के लिए।

एरिक ने हाल ही में कर्नाटक के उडुपी में एक समुद्र तट के किनारे की सड़क की एक हवाई तस्वीर अपने अकाउंट से शेयर की थी और उस जगह को दुनिया का सबसे खूबसूरत साइकिलिंग ट्रैक बताया था। ऐसे ही उन्होंने पिछले साल लद्दाख की एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए उसे 'लद्दाख की जादुई रात' के रूप में वर्णित किया था।

बता दें कि 67 वर्षीय एरिक सोलहेम नॉर्वे के राजनयिक और पूर्व राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2005 से 2012 तक नॉर्वेजियन सरकार में अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री और पर्यावरण मंत्री के रूप में काम किया है। इसके बाद 2016 से 2018 तक संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम किया। सोलहेम नॉर्वे में ग्रीन पार्टी के सदस्य हैं।

Comments

Latest