Skip to content

सालों से भारत में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू अब वापस पाकिस्तान क्यों जा रहे हैं?

2021 से इस साल तक लगभग 1,500 पाकिस्तानी हिंदू पाकिस्तान वापस चले गए हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की ढिलाई से पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों में काफी निराशा है।

पाकिस्तान में लगातार अत्याचार के बाद भारत की शरण में आए पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी अब धीरे धीरे करके वापस पाकिस्तान लौट रहे हैं। भारत सरकार के सख्त नियमों के कारण इनकी बड़ी संख्या को अभी तक नागरिकता नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2022 तक 334 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी वापस पाकिस्तान चले गए हैं। वहीं 2021 से अभी तक यह संख्या लगभग 1500 हो चुकी है।

लगभग 25,000 ऐसे पाकिस्तानी हिंदू हैं जो भारतीय नागरिकता चाहते हैं। ये पाकिस्तानी हिंदू पिछले 10 से 15 साल से यहां हैं। 

भारत के दैनिक समाचारपत्र ​टाइम्स आफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सिमंत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढा ने कहा कि 2021 से इस साल तक लगभग 1,500 पाकिस्तानी हिंदू पाकिस्तान वापस चले गए हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की ढिलाई से पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों में काफी निराशा है। इनमें से अधिकांश हिंदुओं के पास भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए धन या संसाधन नहीं हैं। इसलिए वे पाकिस्तान वापस जा रहे हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest