अतुल्य भारत: वृंदावन का निधिवन जहां आज भी रासलीला करते हैं राधा-कृष्ण!

भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा में वृंदावन स्थित निधिवन एक पवित्र जगह है। भगवान कृष्ण और राधा के भक्तों के लिए यह सबसे मशहूर स्थलों में से एक है। तुलसी वन के नाम से भी प्रसिद्ध निधिवन जितना पवित्र है उतना ही रहस्यमयी भी है। यहां पूरे वन में पेड़ आपको जोड़े में लिपटे हुए देखने को मिलेंगे। इन पेड़ों को गोपियां माना जाता है।

लोगों में मान्यता है कि निधिवन में मौजूद सभी पेड़ रात में गोपी का रूप धारण कर लेते हैं।

इनके बारे में कहा जाता है कि रात के समय ये जीवित हो जाते हैं। मान्यता है कि हर रात निधिवन में भगवान कृष्ण राधा जी और सखियों के साथ रासलीला करते हैं। यहां मौजूद पेड़ गोपी बन जाते हैं। ये गोपियां भगवान कृष्ण की भक्त थीं और वृंदावन में रहा करती थीं।