न्यूयॉर्क के 100 शक्तिशाली श्रमिक नेताओं में इसलिए शामिल हुईं भैरवी देसाई

न्यूयॉर्क टैक्सी वर्कर्स एलायंस (NYTWA) की कार्यकारी निदेशक भैरवी देसाई को शहर और राज्य के 100 शक्तिशाली श्रमिक नेताओं की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में श्रमिक नेताओं, शहर के अधिकारियों, प्रवासियों के हक में आवाज उठाने वाले और कामगारों की लड़ाई लड़ने वालों को शामिल किया जाता है। इस सूची में वह अकेली दक्षिण एशियाई अमेरिकी हैं।

भैरवी का जन्म भारत के गुजरात राज्य में हुआ। वह अपने माता-पिता के साथ 6 साल की उम्र में ही अमेरिका आ गई थीं।

एनवाईटीडब्ल्यूए शहर के करीब 15 हजार टैक्सी चलाने वालों की एक यूनियन है। यह यूनियन आमतौर पर प्रवासी कामगारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती है। बीते करीब दो साल में देसाई ने टैक्सी चलाने वालों की मजदूरी बढ़ाने और कर्जे पर टैक्सी लेने वालों की राहत के लिए खासा संघर्ष किया है।