न्यूयॉर्क में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला मंदीप कौर ने घरेलू हिंसा से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या से पहले यह वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए वीडियो में कहा कि उसका पति उसे रोज पीटता है। उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मरने के लिए मजबूर किया।
AAP Rajya Sabha MP @raghav_chadha met Hon'ble Minister of External Affairs Sh. S. Jaishankar, to demand Justice for Mandeep Kaur.
— AAP (@AamAadmiParty) August 8, 2022
Mandeep died by suicide in New York on 3rd August after facing domestic violence. pic.twitter.com/5Bin6J8CO4
इस घटना की भारत में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मंदीप कौर भारत के उत्तर प्रदेश से आती हैं। इस प्रकरण में दोषियों को सख्त सजा के लिए परिवारवाले लगातार दबाव बना रहे हैं।
इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी मंदीप केस में दोषियों को सजा दिलाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है। राघव चड्ढा ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की, जिससे न्यूयॉर्क में 30 वर्षीय महिला मंदीप कौर को न्याय मिले।