भारतीय-अमेरिकी शेखर कृष्णन और शहाना हनीफ ने देश में इतिहास रच दिया है। ये दोनों न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में चयनित होने वाले पहले दक्षिण एशियाई अमेरिकी बन गए हैं। यह इतिहास उन्होंने पिछले दिनों रचा है।

न्यूयॉर्क शहर में भारत-अमेरिकियों और दक्षिण-एशियाई अमेरिकियों की सबसे अधिक आबादी है। यहां लगभग सात लाख 69 हजार मुसलमान रहते हैं। शेखर कृष्णन और शहाना हनीफ दोनों ही सामुदायिक कार्यकर्ता हैं जो न्यूयॉर्ट सिटी के टैक्सी चालकों के लिए आवाज उठा रहे हैं और उनके साथ खड़े रहे हैं। इन टैक्सी चालकों ने शहर में वैध रूप से टैक्सी चलाने के लिए जरूरी अनुमति की अधिक कीमतों के विरोध में दो सप्ताह के लिए भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इनमें से लगभग 40 फीसदी टैक्सी चालक दक्षिण एशियाई हैं।