नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने नेपाल और भारत के बीच 1950 की संधि की समीक्षा करने का आह्वान किया। प्रचंड फिलहाल अपने तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली में हैं।
Delighted to join BJP President @JPNadda ji at his meeting with @cmprachanda.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 17, 2022
Discussions on India-Nepal relations and party to party exchanges took place in a warm and cordial atmosphere. pic.twitter.com/PG8CMVQIfM
उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की है। उन्होंने फाउंडेशन फॉर पब्लिक अवेयरनेस एंड पॉलिसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। बता दें कि प्रचंड भारत में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के न्यौते पर भारत आए हैं।