नेहा लोहिया ने Devi Song के जरिए नारी शक्ति को किया नमन

नवरात्रि के अवसर पर फिल्म निर्माता नेहा लोहिया ने अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, गायिका स्वप्नाली गायकवाड़ के साथ मिलकर एक शानदार म्यूजिक वीडियो सॉन्ग पेश किया है। इसका टाइटल है- Devi Song: Unmasked Goddess - A Journey of Empowerment.

यह प्रस्तुति पूरे विश्व में नारी शक्ति के विभिन्न रूपों का जश्न मनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें विश्व स्तरीय कलाकारों और तकनीशियनों की टीम का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा है।

वीडियो तैयार करने में विश्व स्तरीय कलाकारों और तकनीशियनों की टीम का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा है।

इस प्रोजेक्ट की डायरेक्टर नेहा लोहिया हैं। म्यूजिक वीडियो की अवधारणा, निर्माण और निर्देशन उन्होंने ही किया है। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून नजर आता है। इस वीडियो में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी हैं, जिनमें भारत की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। गीत को आवाज दी है प्रतिभाशाली गायिका स्वप्नाली गायकवाड़ ने। गीतकार हैं राजन सर्वदे।

रितुपर्णा के अलावा देवी शक्ति के विभिन्न रूपों के दर्शाने में स्विट्जरलैंड की टीवी स्टार अंकिता मकवाना, अमेरिकी मॉडल क्रिस्टीन मेंडेस, अभिनेत्री होली जुएल, शास्त्रीय नृत्यांगना निरुपमा चंद्रशेखर, 93 वर्षीय इंद्रनील, बेबी एलिना अनमेरी कुरियन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

नेहा कहती हैं कि नारी शक्ति दिव्यता का अवतार है। यह हर स्त्री में वास करती हैं। 'देवी गीत: अनमास्क्ड देवी' के माध्यम से हम उसी आदि शक्ति को नमन करते हैं। यह वीडियो सभी हथियारों का त्याग करने, सभी नकाब उतारने, सर्वव्यापी एकरूप स्त्री की असीमितता को उजागर करने और हम सभी के अंदर निहित शक्ति को गले लगाने का निमंत्रण है। नेहा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह संगीत यात्रा महिलाओं को इस दुनिया में गर्व और सम्मान के साथ जीने और अपनी मौजूदगी का अनुभव कराने में सहायक सिद्ध होगी।