अगरतला में है भारत का सबसे बड़ा वाटर पैलेस जानिए इसकी विशेषताएं

क्या आप जानते हैं कि भारत में केवल दो वाटर पैलेस (पानी के बीच में बना महल) हैं। इनमें से एक राजस्थान में है जिसे हम जल महल के नाम से जानते हैं और दूसरा त्रिपुरा में है जिसका नाम नीरमहल है। त्रिपुरा में स्थित यह वाटर पैलेस अपनी तरह का सबसे बड़ा पानी में बना महल है जो आकार के मामले में राजस्थान के जल महल से कई गुना बड़ा है।

महल का निर्माण पूरी तरह बलुआ पत्थर और संगमरमर से किया गया था। इसमें कई मीनारें, बालकनी, पुल आदि हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। 

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 53 किलोमीटर दूर स्थित मेलाघर त्रिपुरा के महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य देबबर्मा बहादुर के साम्राज्य की शादी गद्दी था। 1930 के दशक में महाराजा ने अपना शाही महल रुद्रसागर झील के बीच में बनवाने का फैसला किया था। उन्होंने यह काम ब्रिटिश कंपनी मार्टिन एंड बर्न्स को 1921 में दिया था।