अमेरिका पहुंचे सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. औसाफ सईद (Dr. Ausaf Sayeed) को नेशनल काउंसिल ऑफ एशियन इंडियन एसोसिएशन (NCAIA) ने उनके सम्मान में इलिनोइस के शांबुर्ग में समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शिकागो के प्रमुख कम्युनिटी लीडर्स ने हिस्सा लिया। डॉ. औसाफ सईद साल ने 2013 से 2017 तक शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्य किया था। अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय अमेरिकी समुदाय में वह काफी लोकप्रिय हुए।
इस सम्मान समारोह की मेजबानी हरीश कोलासानी, कीर्ति कुमार रावूरी, सुनील शाह, अजीत सिंह और विनेश विरानी ने की। कार्यक्रम में मौजूद समुदाय की प्रमुख हस्तियों ने डॉ. औसाफ सईद को शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेताओं ने डॉ. औसाफ को उनके तीन दशकों से अधिक के प्रतिष्ठित राजनयिक करियर और उनके कार्यकाल में भारतीय प्रवासियोंं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों व सुधारों की सराहना की।