Skip to content

भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों खास है 26 जनवरी

वर्ष 2014 से, भारत-ऑस्ट्रेलिया विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अपनी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में सबसे आगे रखा है। दोनों देश क्वॉड (चार देशों का समूह) के भी सदस्य हैं।

क्या आप जानते हैं कि जब भारत अपना गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है तो उसी दिन 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस भी होता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस दिन को दोनों देशों के इतिहास में एक अद्भुत संयोग बताते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में कुछ इस तरह मनाया जाता है ऑस्ट्रेलिया दिवस। 

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि 'हमारे इतिहास का यह कैसा अद्भुत संयोग है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस होता है और इसी दिन भारत का गणतंत्र दिवस भी है। उन्होंने कहा कि यह संयोग दोनों देशों की संस्कृतियों और मैत्री संबंधों के बीच सहज और स्वाभाविक जुड़ाव को दिखाता है। यह दोस्तों के बीच मनाया जाने वाला साझा दिवस है। ऑस्ट्रेलिया इन संबंधों को मित्रता और भारत इसे दोस्ती कहता है। उन्होंने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के बीच मेलजोल का मतलब है कि हम साथ मिलकर सहज तरीके से काम कर सकते हैँ। हम साथ मिलकर एक बेहतर दुनिया बना सकते हैं।

This post is for paying subscribers only

Subscribe

Already have an account? Log in

Latest