ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां पर भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इसके अलावा दुनिया के कई देशों के अप्रवासी यहां रहते हैं। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो ऑस्ट्रेलिया बहुसांस्कृतिक समाज के रूप में विकसित हो रहा है। यहां के लोग चाहते हैं कि देश में आने वाले विदेशी अप्रवासियों को, अगर वे चाहें तो स्थायी नागरिकता प्रदान की जाए।
इसी मुद्दे पर कुछ दिनों पहले मानवाधिकार कानून सेंटर की तरफ से अधिकृत एसेंसियल रिसर्च ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे से पता चलता है कि 78 फीसदी ऑस्ट्रेलियन चाहते हैं कि जो अप्रवासी यहां पहले से रह रहे हैं, उन्हें स्थायी नागरिकता देने की राह को आसान किया जाए। इस सर्वे में करीब 1000 से अधिक लोगों से उनकी राय ली गई है।